मधुबनी, मार्च 27 -- फुलपरास। थाना पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी एक अपराधी को हिरासत में लेकर थाना पर लाया था। जहां उसे हथकड़ी लगा कर पूछताछ करने के लिए रखा गया था। लेकिन शौच के बहाने बना कर अपराधी ने हथकड़ी लगा हुआ ही चकमा दे कर भाग गया। जिसे ढूंढने के लिए थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल ने गहन रूप से हरेक ठिकाने पर छापेमारी करते हुए शुक्रवार दोपहर में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार युवक को फिर से गिरफ्तार कर लेने के बाद चैन की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...