रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महाप्रबंधक (उद्योग) विपिन कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले के हथकरघा बुनकरों, हस्तशिल्पियों तथा लघु उद्यमियों को उनके द्वारा उत्पादित विशिष्ट उत्पादों की उत्कृष्टता के आधार पर 'हथकरघा, हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग पुरस्कार' दिया जाएगा। यह पुरस्कार जिला एवं राज्य स्तर दिया जाएगा। उत्कृष्ट बुनकरों, हस्तशिल्पियों एवं लघु उद्यमियों का चयन एक गठित समिति से होगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए वही बुनकर एवं हस्तशिल्पी पात्र होंगे, जो उद्योग निदेशालय, उत्तराखण्ड अथवा भारत सरकार के विकास आयुक्त (हथकरघा व हस्तशिल्प) के अधीन पंजीकृत हैं। उत्तराखण्ड राज्य में पंजीकृत हस्तकला व हथकरघा की निजी दस्तकार सहकारी समितियाँ तथा पंजीकृत अशासकीय संस्थानों से जुड़े हस्तशिल्पी एवं बुनकर भी पात्र होंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.