बरेली, मई 13 -- हथकरघा पुरस्कार के लिए बुनकर 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग बरेली परिक्षेत्र सर्वेश कुमार शुक्ला ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के हथकरघा बुनकरों से संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के तहत आवेदन करने की अपील की जाती है। इसमें प्रथम पुरस्कार 20 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये नकद के साथ शील्ड, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। चयन जिलाधिकारी बरेली की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा सैम्पलों की स्क्रीनिंग के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- खादी ग्रामोद्योग बोर्ड देगा निशुल्क टूल किट, 25 तक आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...