बाराबंकी, अप्रैल 21 -- बाराबंकी। एक जनपद एक उत्पाद में जिले का हथकरघा उत्पाद शामिल है। बुनकरों को पारंपरिक रोजगार से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थित को मजबूती प्रदान करने के लिए सहायता योजना शुरू की गई है। इसमें इच्छुक व्यक्ति को छोटी व बड़ी इकाइयां स्थापित कराने को 25 लाख रुपये से लेकर डेढ़ करोड़ रुपये तक का लोन अनुदान पर दिया जाएगा। अदायगी भी आसान किस्तों पर होगी। उपयुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया गया कि एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण के लिए सहायता योजना के तहत जिले के लिए चिन्हित हथकरघा उत्पाद एवं वस्त्र उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए उद्योग, सेवा व व्यवसाय के क्षेत्र में अब धन की कमी आड़े नहीं आएगी। यह भी पढ़ें- ग्रामोद्योग रोजगार योजना में 13 इकाइयों का लक्ष्य, 15 मई तक आवेदन लोगों को बैंको...