हाजीपुर, जून 25 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर से गुरुवार की दोपहर बाद बराटी थाना से हीरोइन के साथ गिरफ्तार एक अभियुक्त हथकड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। फरार अभियुक्त बिदुपुर थाना क्षेत्र के खारिका निवासी उमेश सिंह का पुत्र शांतनु कुमार बताया गया है। जिसे मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण टीम एवं बराटी थाना की पुलिस ने बुधवार को अक्षयवट राय नगर रेलवे स्टेशन चौराहा के पास से 42.12 हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में बराटी थाना के चौकीदार सुरेश पासवान ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी में बताया कि शांतनु कुमार को मेडिकल जांच एवं न्यायालय हाजीपुर में उप स्थापन हेतु बराटी थाना से प्रस्थान कर सदर अस्पताल में लाया गया था। म...