शामली, अगस्त 31 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या ने अपराध के साथ-साथ पश्चिमी यूपी की सियासत को भी गरमा दिया है। हत्या के दिन ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा। साथ ही उनकी ओर से केंद्रीय मंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की भूमिका पर भी राजनीतिक टिप्पणी की। इसके बाद बंतीखेड़ा में नेताओं का पहुंचना शुरू हुआ तो मामला और गरमाता गया। पूर्व भाजपा सांसद संजीव बालियान अंतिम संस्कार में पहुंचे तो रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। 26 अगस्त की शाम शामली में सरेआम गोलियों से भूनकर हिरयाणी सिंगर अंकित बालियान की हत्या कर बदमाशों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी थी। तब से इस मामले पर सिसासी रंग भी चढ़ता गया। जुबानी जंग के साथ ह...