प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली के ऐनुद्दीनपुर में प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। इस हत्याकांड में पुलिस ने रेकी करने वाले युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी और वारदात से एक दिन पहले ही साजिश रची गई थी।पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिया गया संदिग्ध युवक इरफान के मोहल्ले का ही रहने वाला है। उसने कबूल किया कि हमलावरों को इरफान के चाय की दुकान पर बैठे होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पर कातिल मौके पर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले नामजद आरोपी अपने साथियों के साथ इस युवक के घर पहुंचे थे, जहां बैठकर हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी।पूछताछ में युवक ने यह भी बताया कि हमलावरों में ...