गोरखपुर, सितम्बर 5 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला में निर्वस्त्र हालत में मिली महिला की लाश की शिनाख्त में पुलिस की चार टीमें जुटी हैं। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि उसके पास मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस को उससे जुड़े कुछ क्लू जरूर मिले हैं। पता चला है कि हत्या कर शव फेंकने से पहले महिला की लोकेशन पिछले 48-72 घंटे में यूपी के लखनऊ, वाराणसी समेत कई जिलों और दूसरे प्रदेशों में भी थी। लोकेशन के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर भी पुलिस की टीम छानबीन में जुटी है। संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

महिला का शव मिलने की घटना गुरुवार सुबह गहिरा गांव में सड़क से करीब 100 मीटर अंदर महिला का निर्वस्त्र हाल में शव म...