गया, जुलाई 22 -- कानून की छात्रा दिव्या कुमारी पासवान के अपहरण और हत्या मामले में अब एक और गंभीर पहलू सामने आया है। दिव्या की बहन पूनम कुमारी ने आरोप लगाया है कि हत्या से पहले भी पुलिस ने मुख्य अभियुक्त राहुल यादव को बचाने के लिए दिव्या और उसके परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट दाखिल कर दी थी। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है। पूनम कुमारी ने बताया कि 16 अप्रैल 2025 को एक समाचार रिपोर्ट में भी इस मामले का खुलासा हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया था कि दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत को कमजोर करने के लिए अभियुक्तों की शिकायत के आधार पर पीड़िता और उसके परिजनों पर ही मुकदमा दर्ज कर जल्दबाजी में चार्जशीट दाखिल कर दी गई। पीड़िता ने तत्कालीन पुलिस अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए डीजीपी तक श...