हत्या से छह दिन पहले शामली आए थे दोनों शूटर, होटल में रुककर की थी रेकी
शामली, अगस्त 31 -- शामली। पुलिस के मुताबिक हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या को अंजाम देने वाले शूटर वारदात से छह दिन पहले ही शामली पहुंच गए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि मोहित और सुमित 20 अगस्त को शामली आए और होटल सूर्या में एक रात रुके थे। उन्होंने शामली दिन में अंकित के आने जाने की पूरी जानकारी जुटाई और रात में सूर्या होटल में रुके थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में रहते हुए किन लोगों से संपर्क किया और अंकित की गतिविधियों की जानकारी उन्हें किसने उपलब्ध कराई। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शूटरों ने होटल का भुगतान ऑनलाइन किया था। होटल में जमा कराई गई उनकी आईडी भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। होटल मे आने-जाने और ठहरने से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने होटल का डीवीआर भी कब्जे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.