हत्या समेत अन्य मामलों में 26 आरोपी गिरफ्तार
हाजीपुर, अप्रैल 21 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी की पुलिस ने अभियान चलाकर 26 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया की हत्या के प्रयास कांड में 03, हत्या के कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 08 को पकड़ा गया। वही पुलिस ने 14 वारंट एवं 170 कुर्की का निष्पादन किया गया। वहीं जिले में विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों पर 01 लाख 07 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 01 छोटा गैस सिलेंडर एवं गैस चूल्हा बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.