हाजीपुर, मई 30 -- जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर पुलिस ने 43 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के कांड में 01,आर्म्स एक्ट कांड में 01, झपट्टामार में 01, चोरी के कांड में 03,एससी एसटी एक्ट कांड ने 02, हत्या के प्रयास कांड में 06, उत्पाद अधिनियम में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 90 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने 14 वारंट एवं 16 कुर्की का निष्पादन किया। यह भी पढ़ें- हत्या समेत अन्य मामले में 43 गिरफ्तार गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो खोखा एवं 02 एमप्लीफायर बरामद किया गया। घनश्याम कुमार यह भी...