हाजीपुर, अप्रैल 18 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 41 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया की हत्या के कांड में 01, हत्या के प्रयास कांड में 01, आर्म्स एक्ट कांड में 06 एवं उत्पाद अधिनियम में 11 अभियुक्त को पकड़ा गया। वही पुलिस ने 22 वारंट एवं 52 कुर्की का निष्पादन किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 05 देसी कट्टा, 02 देसी पिस्टल, 01 जिंदा कारतूस, 06 खोखा एवं तीन मोबाइल बरामद किया गया। वहीं जिले में विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों पर 01 लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.