हत्या समेत अन्य मामले में 29 गिरफ्तार
हाजीपुर, जून 19 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। बताया कि हत्याकांड में 01, हत्या के प्रयास कांड में 02, एनडीपीएस एक्ट कांड में 01, चोरी के कांड में 02, उत्पाद अधिनियम में 07 एवं अन्य कांड में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 68 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने 11 वारंट एवं 20 कुर्की का निष्पादन किया। - अमिताभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.