हाजीपुर, मई 27 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर 22 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के कांड में 02, पॉक्सो एक्ट कांड में 01, एनडीपीएस एक्ट कांड में 02, हत्या का प्रयास कांड में 01, चोरी के कांड में 02, उत्पाद अधिनियम में 09 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने 05 वारंट एवं 26 कुर्की का निष्पादन किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 17 लीटर देसी शराब एवं 26 ग्राम हेरोइन बरामद किया। घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...