हत्या व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार
औरंगाबाद, मई 17 -- ओबरा थाना क्षेत्र के ठाकुर मोहल्ला में बच्चों के विवाद के बाद हुई मारपीट और हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में हत्या मामले के आरोपित तहरीर आलम व अरमान आलम तथा मारपीट मामले के आरोपित शाहनवाज हुसैन शामिल हैं। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि बकरी चराने को लेकर बच्चों के बीच शुरू हुए विवाद ने दो पक्षों के बीच हिंसक रूप ले लिया था। दोनों पक्षों के लोग तलवार, लाठी-डंडा और लोहे के हथियार के साथ भिड़ गए थे, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इलाज के दौरान वृद्ध शहाबुद्दीन सिद्दीकी की मौत हो गई थी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या मामले में दो तथा मारपीट कर घायल करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.