जहानाबाद, मई 5 -- तीन आरोपितों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, एक अपहृता बरामद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि।

पुलिस की कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान पिछले चौबीस घंटे के भीतर 18 आरोपित गिरफ्तार किए गए, जिसमें हत्या और हत्या का प्रयास मामले के आरोपित शामिल हैं। शराब के मामले में एक दर्जन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शराब बनाने के संभावित अड्डों पर भी छापेमारी की। मंगलवार को एसपी अपराजित लोहान के हवाले से यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि काको थाने की पुलिस ने काको निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को उनके घर से की गई। खबर के अनुसार हत्या के मामले में काको थाने में मामला दर्ज था जिसमें वे आरोपित किए गए थे। गुप्त सूचना पर सोमवार की रात गिरफ्तार...