दरभंगा, जुलाई 4 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में सुनील सहनी की हत्या और एएसआई मो. मोबीन को गोली लगने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित इसी थाना क्षेत्र के चांडी गांव का रहने वाला सुनील यादव है। बताया जाता है कि गत 26 जून की सुबह करीब तीन बजे सुनील सहनी व उसके अन्य सहयोगियों ने मो. मोबीन को पेट में गोली मार दी थी। उसके बाद वहां पर उपस्थित भीड़ ने सुनील सहनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। मोबीन की ओर से दर्ज प्राथमिकी में सुनील यादव आरोपी था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...