हत्या-लूट मामले में आरोप तय, चार लोगों को कल सुनाई जाएगी सजा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 15 -- फर्रुखाबाद। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र ने कायमगंज थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मामले में चार अभियुक्तों को हत्या और लूट के मामले में दोषी करार देते हुए तत्काल न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया है। घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पाठक की है। जहां एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था। वृद्धा का शव घर के अंदर कमरे में हाथ-पैर बंधा हुआ औंधे मुंह पड़ा मिला था। बुलंदशहर के खुर्जा निवासी डॉ. जितेन्द्र सोलंकी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी सास साधना गौड़, निवासी पाठक मोहल्ला, कायमगंज में अकेली रहती थीं। 11 फरवरी 2018 को शाम 4 बजे डॉ. जितेन्द्र की पत्नी प्रिया गौड़ की अपनी मां से फोन पर बात हुई थी। यह भी पढ़ें- हत्या-लूट मामले में आरोप तय, चार लोगों को कल सुनाई जाएगी सजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.