भोपाल, मई 23 -- मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा ने 12 मई को अपने ससुराल में छत पर कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर जिस जगह ये खौफनाक कदम उठाया उस घटनास्थल की भी तस्वीर सामने आई है। ये घर का सबसे ऊपर वाला हिस्सा है जो कि टीन शेड से कवर है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी टीन शेड के नीचे ट्विशा ने कथित तौर पर फंदे से लटकर खुद की जान ले ली। इससे पहले घर के अंदर सीढ़ियों का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था जिसमें ट्विशा का पति समर्थ अन्य दो लोगों के साथ सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश में जुटा था। इसके बाद तीनों मिलकर ट्विशा को उठाकर सीढ़ियों से नीचे लाए थे। ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाए हैं कि बेटी को जानबूझकर समय रहते अस्पताल नहीं ले जाया गया। ट्विशा का ससुराल भोपाल के कटारा हिल्स में स्थित है। यह भी पढ़ें- ...