मैनपुरी, मार्च 27 -- औंछा। पेट्रोल पंप कर्मचारी की हत्या की गई या उसने आत्महत्या की। इस बात को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना पाकर एसपी और एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सीसीटीवी कैमरे और मृतक की मोबाइल लोकेशन, बातचीत की जांच की गई है। चार मार्च को होली के दिन हुई मारपीट की घटना से परिवार के लोग इस घटना को जोड़ रहे हैं। चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाए गए तो एसपी ने एसपी ग्रामीण को आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। खास बात यह कि घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है। सुबह पांच बजे के करीब मृतक गौरव पेट्रोल पंप से अकेले निकला। जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं पुलिस उनकी लोकेशन और बातचीत का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। हत्या की ठोस बजे क्या है, पुलिस का सारा फोकस इसी पर हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.