हत्या में सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- हत्या में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। वह पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित था। उसका एक बार ऑपरेशन भी हो चुका था। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ी और उसे आनन फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी 46 वर्षीय प्रमोद पुत्र राजेंद्र हत्या के एक मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था। उसका ट्रांसफर आदर्श कारागार लखनऊ में हो गया था। जहां वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया। उसका इलाज केजीएमयू लखनऊ से चल रहा था। करीब एक माह पहले उसे फिर से आदर्श कारागार लखनऊ से जिला कारागार लखीमपुर भेज दिया गया था। अब यहां से उसका इलाज चल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.