कानपुर, जनवरी 12 -- बिधनू, संवाददाता। सेन पश्चिम पारा के जरकला गांव में हत्या के मामले में दस साल की सजा काटकर बाहर आए आरोपित ने युवक पर चार फायर झोंक दिए। लोग जुटे तो आरोपित बाइक छोड़कर भाग निकला। जरकला निवासी सतेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, गांव का प्रमोद कुमार सिंह हत्या के मामले में 10 साल की सजा काट कर हाल ही में जेल से बाहर आया है। आरोप है कि रविवार शाम वह बाइक से दरवाजे के बाहर नशे में आया। जबतक सतेंद्र कुछ समझ पाते आरोपित ने तमंचे से उस पर चार फायर झोंक दिए। उसने इधर किसी तरह दीवार के पीछे छिप कर जान बचाई। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपित बाइक छोड़कर भाग निकला। इंसपेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बाइक बरामद की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.