हत्या में वांछित बिहटा निवासी अपराधी गिरफ्तार
आरा, सितम्बर 14 -- आरा, हि.सं। सहार थाने की पुलिस ने हत्या में वांछित पटना निवासी एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। वह पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के बिन्दौल गांव निवासी स्व. वशिष्ठ पांडेय का पुत्र देव कुमार पांडेय उर्फ चुल्लू पांडेय है। उसे रविवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उसका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बिहटा थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से सोमवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई है।
हत्या के केस में विकास पुलिस के अनुसार 16 जून को बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी स्व. राज किशोर शर्मा का पुत्र विजय कुमार पांडेय अपने ससुराल सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव आया था। वहां उसका शव पंखे से लटका बरामद किया गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.