मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने हत्या में वांछित चल रहे पिता व दो पुत्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेहीपर दो डंडों व एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।थाना प्रभारी नई मंडी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को गांव बागोवाली निवासी गुलशेर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि गांव के आरोपी साहिद व उसके दो बेटे सहमा व अबूबकार ने उसके भाई उवेश उर्फ आवेश पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। जिसकी तीन दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। पुलिस ने पहले मामले को जानलेवा हमले की धारा में दर्ज किया था, जिसको बाद में हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया था। बुधवार को पुलिस ने हत्या में वांछित चल रहे आरोपी पिता व पुत्रों क...