बरेली, मई 29 -- पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर किए हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक सीबीगंज के गांव जोगीठेर में 19 अप्रैल की हरिओम तिवारी ने शराब के नशे में गांव के ही हरीश के घर के पास गालीगलौज किया था। इससे नाराज होकर हरीश कुमार कश्यप उर्फ नन्होरी और उसके पिता रामदास ने लाठी-डंडों से हरिओम पर हमला बोल दिया था। गंभीर हालत में हरिओम को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर हमले का आरोप लगाकर थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि इलाज के दौरान 26 अप्रैल को हरिओम की मौत हो गई। इसके आधार पर मुकदमे में...