देवरिया, जून 11 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भुड़सुरी गांव के राहुल प्रसाद के हत्या के मामले में काफी समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गुरुवार को पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को घेराबंदी कर हत्या के मामले का अभियुक्त दीपक यादव को चनुकी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह लार थाने में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या- 250/2024 की धारा 103(1), 238(a) और 61(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत वांछित चल रहा था।​​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...