फतेहपुर, मई 14 -- मलवा। थाना क्षेत्र के बुधइयापुर गांव में चार मई की रात पीट-पीट कर की गई युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके साथ साजिश की आरोपी उसकी पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की गई। हुसैनगंज थाना के भिटौरा गांव निवासी कमलेश की चार मई की रात बुधइयापुर गांव में लाठी डंडो से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में ही सामने आया था कि कमलेश का गांव के मान सिंह की पत्नी तारावती से अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी मान सिंह सहित उसके परिजनों को हो गई थी। तारावती ने ससुर के फोन से कमलेश को फोन कर रात को बुलाया था। उसके बुलावे में कमलेश पहुंच गया। जिसके बाद मान सिंह सहित उसके परिवार के लोगों ने पीट-प...