देवरिया, मई 15 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नोनापार में स्थानीय पुलिस ने मुनादी की। हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई पुलिस ने की।थानेदार मृत्युन्जय राय अपने हमराहियों के साथ नोनापार गांव पहुंचे। जहां हत्या के मामले में आरोपी अतुल, दिलीप तथा भृगुराशन आदि फरार चल रहे आरोपियों के नोटिस चस्पा किया गया। बताते चलें कि मारपीट के मामले में एक की मौत हो गयी थी। जिसमें लापरवाही बरतने वाले थानेदार भी लाइन हाजिर हो गए थे। यह भी पढ़ें- नारायणपुर गांव से हत्याकांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार यह भी पढ़ें- बांका: अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...