आरा, अप्रैल 30 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। उत्तराखंड राज्य के देहरादून की पुलिस ने भोजपुर जिले के बबुरा थाना पुलिस के सहयोग से हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। जानकारी के अनुसार, देहरादून में दर्ज हत्या के एक मामले में बबुरा गांव निवासी आशुतोष कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा है और पुलिस की लगातार छापेमारी के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी मामले में न्यायालय के आदेश पर उत्तराखंड पुलिस की टीम बबुरा पहुंची। स्थानीय बबुरा थाना पुलिस की मौजूदगी में आरोपित के पैतृक आवास पर इश्तेहार चिपकाकर उसे जल्द न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया।पु यह भी पढ़ें- फरार दो आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.