हत्या में प्रधानपति समेत छह पर आरोप तय
सुल्तानपुर, अगस्त 31 -- सुलतानपुर। गांव के विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर युवक की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने प्रधानपति समेत छह लोगों पर सोमवार को आरोप तय किए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने कहा कि भिटौरा इंटर कॉलेज के निकट आरोपियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप है जिसके ठोस साक्ष्य नहीं हैं। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भिटौरा निवासी बलवंत सिंह का भाई जसवंत बीते 28 अप्रैल की शाम मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। गांव की प्रधान ऊषा सिंह के पति मान सिंह, सुरेश सिंह, सूरज सिंह, धनंजय, रामजश, नीरज और दो अज्ञात ने बाइक रोक ली। लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को न्यायाधीश संध्या चौधरी ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। 14 सितंबर को साक्ष्य के लिए तारीख नियत हुई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.