अलीगढ़, मार्च 8 -- n सोनू चौधरी की 25 जुलाई, 25 को गोलियों से भूनकर की थी हत्या n हत्या के मामले में पैरवी कर रहे बड़े भाई पर शुक्रवार रात की गई फायरिंगहरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव कोंडरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर व ट्रांसपोर्ट कारोबारी सोनू चौधरी की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे उनके बड़े देवेंद्र चौधरी पर शुक्रवार की रात को हमला कर दिया था जिसमें वह अपने एक परिचितों के साथ कार से लौट रहे थे तभी बाइक सवार लोगों ने फायरिंग कर दी थी। देवेंद्र चौधरी ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। ऐसे में उनके एक साथी के गोली हाथ में लगी थी। घायल को रामघाट रोड स्थित वरूण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जिसकी हालते खतरे से बाहर है। मामले में उनके भतीजे प्रशांत चौधरी की तहरीर पर छ: नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जु...