गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। थाना सिहानी गेट क्षेत्र में 21 वर्ष पहले बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव के भाई की गोली मारकर हत्या के आरोप में अपर सत्र न्यायालय ने पूर्व पार्षद समेत दो आरोपियों को दोषी करार किया है। दो दोषियों की सजा पर छह अक्तूबर को सुनवाई होगी। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नवीन त्यागी ने बताया कि पूर्व बार एसोसिएशन सचिव विजयपाल यादव के भाई अशोक नगर निवासी नरेश यादव और उनका भतीजा जितेंद्र यादव 14 नवंबर 2004 को रामनगर स्थित अपने ऑफिस पर बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली लगने से नरेश यादव और जितेंद्र यादव घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने नरेश यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि जितेंद्र को बचा लिया गया। मृतक के भाई विजयपाल यादव ने अज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.