बुलंदशहर, मई 26 -- मृतका शिवानी के पिता ओमप्रकाश निवासी गांव हजरतपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी हैसियत के अनुसार दान-दहेज देकर की थी। जिसके बाद भी उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये की मांग करते थे। शिवानी ने इतनी बड़ी रकम मांगने से मना किया, तो आरोपी शिवानी को मारते-पीटते थे। सोमवार को उनका पुत्र विवेक बहन शिवानी से मिलने गया था। जहां शिवानी ने उसे ससुरालीजनों पर मारपीट करने की बात बताई थी। जिस पर उसने ससुरालीजनों को समझाया। देर रात उन्हें बेटी की मृत्यु होने की सूचना मिली। पीड़ित पिता ने दहेज की पूर्ति नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति रविंद्र कुमार, उसके पिता रघुराज, मां राजवती, देवर नितेश समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...