अलीगढ़, मार्च 22 -- n रोरावर क्षेत्र में पिछले साल होली पर युवक की गोलियों से भूनकर की थी हत्या n सिविल लाइन थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांचअलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रोरावर क्षेत्र में पिछले साल होली पर हुई गैंगस्टर की हत्या के मामले में गवाही देने जा रहे परिजनों को विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। मृतक के दिव्यांग पिता ने पुलिस के समक्ष सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले में सिविल लाइन थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।रोरावर क्षेत्र के मरघट चौराहा बगिया वाली मस्जिद शाहजमाल निवासी राशिद के अनुसार मार्च 2025 में उनके बेटे हारिस की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। इसका मुकदमा एडीजे प्रथम न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें वह वादी हैं। मुकदमे में सादिक बाबा, महताब आलम, बाबर कुरैशी, शान कल्ल...