फतेहपुर, मार्च 2 -- खागा। थाना क्षेत्र के रसूलपुर सानी गांव में 14 वर्षीय अंशु की हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि इस जघन्य वारदात को कोई एक किशोर अकेले अंजाम नहीं दे सकता। परिजनों का कहना है कि आरोपी के मामा और अन्य परिजन भी इस घटना में शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने इस नए आरोप को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि हत्या का आरोप जिस किशोर पर लगा है, वह हाईस्कूल का छात्र है और इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रहा था। वह ईटगांव स्थित एक कॉलेज में पढ़ता है, जबकि उसका परीक्षा केंद्र एक राजकीय विद्यालय में गया है। सोमवार को मृतक अंशु के शव का पोस्टमार्टम हुआ। हालांकि देर शाम तक प्रक्रिया पूरी होने के कारण उसी दिन अंतिम संस्कार नहीं हो सका। अंशु का शव सोमवार को देर शाम गांव पहुंचा। कोतव...