फरीदाबाद, मार्च 10 -- पलवल, संवाददाता। पलवल में 2024 के चर्चित बिशन स्वरूप हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने इस केस के सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। क्राइम ब्रांच पलवल के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला हरी नगर लोहागढ़ क्षेत्र का है। यहां रहने वाली मधु ने 7 अगस्त 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने पति बिशन स्वरूप के साथ परचून की दुकान चलाती हैं। शिकायत के अनुसार 27 जुलाई 2024 की रात करीब साढ़े दस बजे दो युवक दुकान पर पहुंचे और शराब के नशे में 2000 रुपये की मांग करने लगे। पैसे देने से मना करने पर उन्होंने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में कई युवक लोहे की रॉड, डंडे, हथौड़े और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.