गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार रविदास मोहल्ला में भुजाली सीना में घोंपकर अजय दास नामक युवक की हत्या किये जाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी एवं एक विधि विरूद्ध किशोर एक ही परिवार के सदस्य एवं रिस्ते में आपस में पिता-पुत्र हैं। मामले में एक महिला समेत कुल सात नामजद अभियुक्त थे। पुलिस ने पूर्व में ही एक महिला ललिता देवी समेत तीन आरोपी राहुल दास व राजन दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पुलिस ने अब फरार चल रहे एक विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध करते हुए तीन अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने मंगलवार को न्यू समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकार सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.