रांची, मई 13 -- रांची। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने बुधवार को हत्या के एक मामले में जेल में बंद आरोपी महेश उरांव की नियमित जमानत याचिका सुनवाई के पश्चात खारिज कर दी। मामला कांके थाना कांड संख्या 129/2025 से संबंधित है। आरोपी 14 मई 2025 से न्यायिक हिरासत में है। बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी को संदेह के आधार पर फंसाया गया है, उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और मामले में उसके खिलाफ ठोस साक्ष्य नहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...