गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद। मच्छगर गांव स्थित सेक्टर-67 में रहने वाली 65 वर्षीय ओमवती की हत्या के मामले में गिरफ्तार पुत्रवधू को अपराध शाखा डीएलएफ ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी महिला को दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस महिला के पति की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक महिला 65 वर्षीय ओमवती अपने बड़े बेटे ललित और पुत्रवधू पूनम के साथ सेक्टर-67 स्थित मकान नंबर-42 में रहती थी। जबकि छोटा बेटा अमित अपनी पत्नी ममता के साथ बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। 16 मार्च को दोपहर महिला की मौत हो गई थी। मौत होने का पता चलने पर छोटे बेटे की पत्नी ममता ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया था। अब पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट मिलने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.