मधुबनी, अप्रैल 16 -- राम शरण साह मधुबनी। हत्या के एक मामले में दोषी करार दिए गए दो आरोपितों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा के बिन्दु पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की अदालत ने फैसला सुनाया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि कोर्ट ने बुधवार को इन्द्रनंदन चौधरी तथा उसके पुत्र ताराकांत चौधरी को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोनों को 25-25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। सजायाफ्ता रहिका थाना क्षेत्र के चन्द्रसेनपुर गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार दोनों के खिलाफ 7 मार्च 2014 की रात बारात जाने के दौरान भटगामा के दिनेश कुमार यादव की पीट-पीटकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप था। एसपी ने बताया कि घटना को लेकर मृतक के भाई सुरेन्द्र कुमार यादव ने बाबूबरही थाना में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.