हत्या मामले में फरार बस संचालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मुजफ्फरपुर। जीरोमाइल चौक के पास मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के पुराने मामले में फरार बस संचालक नवल राय को गिरफ्तार किया। सीतामढ़ी निवासी नवल वर्तमान में जीरोमाइल में रहकर बस संचालन करता था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ा। कोर्ट में पेशी के बाद 60 घंटे की ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस उसे हरियाणा ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.