हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटिहार, जून 15 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने उनके घर से धर दबोचा। वह कुछ दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के एक मामले में आरोपी सोनेलाल दास उर्फ सोनू दास को डुमरिया से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई थी तथा टीम के द्वारा लगातार उनके ठिकाने को ट्रेस कर रही थी। गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की कि रात्रि में आरोपी डुमरिया आया हुआ है इस दौरान पुलिस बल द्वारा आरोपी को धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। उन्होंने ने बताया कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.