औरंगाबाद, मई 7 -- जहर खिलाकर हत्या करने के मामले में थी तलाश औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र में जहर खिलाकर एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। उसके बाद दो अभियुक्तों ने औरंगाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसमें फेसर निवासी गणेश चौधरी और एक महिला शामिल है। इस मामले में मृतक की मां सरिता देवी के बयान पर 6 अप्रैल 2025 को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला ने बताया था कि उनके 18 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार को साजिश के तहत 5 अप्रैल को रास्ते में गणेश चौधरी और उनकी पत्नी रोक कर गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उसे बहला फुसला कर अपने घर लेकर चले गए तथा जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। किसी तरह उनका बेटा घर पर आया और घटना के बारे में जानकारी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.