सुल्तानपुर, सितम्बर 29 -- सुलतानपुर। लंभुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय समेत तीन के खिलाफ सपा कार्यकर्ता सुनील यादव की कथित हत्या में दायर याचिका पर सुनवाई 26 अक्टूबर को नियत हो गई है। चांदा थाना क्षेत्र के मदारडीह निवासी सपा कार्यकर्ता सुनील यादव की हत्या करने के आरोप में उसकी पत्नी सरिता यादव ने आठ जुलाई 2025 को लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय, उनके रिश्तेदार विवेक मिश्र और सह आरोपी सुशील उर्फ मुन्ना केh खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोपियों को क्लीन चिट देकर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इसके खिलाफ मृतक की पत्नी सरिता की प्रोटेस्ट अर्जी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने खारिज कर दी थी। जिसे सेशन कोर्ट में चुनौती दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...