समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- ऋषिराज वारिसनगर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बसंतपुर रमणी पंचायत के कमला वाहा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में मृतक की मां के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि मामले में फूलचंद्र राम एवं उसके पुत्र अरविंद कुमार राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि राज कुमार राम के पुत्र विपिन कुमार को कुछ लोग पकड़कर ले गये और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी में जलकुंभी के नीचे छिपा दिया गया था। पुलिस ने वैज्ञानिक त...