फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने सूरजकुंड थाना क्षेत्र की शिव दुर्गा विहार कॉलोनी में तीन वर्षीय मासूम बच्चे आदित्य के हत्यारोपी सौतेले पिता को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर निशानदही करवाएगी। हत्या में प्रयोग किया गया चाकू फॉरेंसिक साइंस की टीम पहले ही घटनास्थल से बरामद कर चुकी है। बुधवार को एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि सौतेला बेटा होने के कारण हत्यारोपी बच्चे को पसंद नहीं करता था।इसी वजह से उसने बच्चे की हत्या करने की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि एसजीएम नगर निवासी गिरफ्तार आरोपी सुशांत ने पहले बच्चे का नाक और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया था, लेकिन बच्चे कीमौत नहीं हुई। यह भी पढ़ें- सौतेले पिता ने ही बच्चे की जान ली थी इसके बाद ...