हत्या मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार
औरंगाबाद, जून 11 -- टंडवा थाना पुलिस ने हत्या एवं हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सुभाष नगर निवासी अनुरुद्ध चंद्रवंशी एवं लवकुश चंद्रवंशी, निमाजोह गांव निवासी आकाश कुमार शर्मा तथा कंचन गांव निवासी मुनारिक रजवार और अजय रजवार शामिल हैं। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि पांचों आरोपितों के विरुद्ध हत्या एवं हत्या के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- हत्या मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.