मधुबनी, मार्च 22 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बथुआहा गांव निवासी स्व. सुकदेव पासवान के पुत्र रंजीत पासवान और उनकी पत्नी अरुणधति देवी को हत्या कांड 263/21 में गिरफ्तार कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जमानत पर चल रहे रंजीत और उनकी पत्नी को शनिवार को साढ़े आठ बजे रात में पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया। तब दोनों आंगन में थे। सोमवार तक बेल बॉन्ड दिखाने पर उसे छोड़ दिया गया। पर वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों को पुन: गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में कुल सात आरोपी नामजद हैं। इसमें सतघारा पंचायत के मुखिया भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.