बिहारशरीफ, जून 19 -- हत्या मामले में पति, पत्नी व मां को उम्रकैद बच्चों के बीच हुए विवाद में की गई थी बुधन की हत्या मानपुर थाना क्षेत्र का है मामला बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। बच्चों के बीच हुई लड़ाई झगड़ा के बाद बुधन यादव की हुई हत्या मामले में कोर्ट ने एक ही परिवार के तीन लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपए का जुर्माना भी किया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर छह महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। शुक्रवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नमिता सिंह ने आरोपित सुनील यादव, पत्नी मंती देवी और मां सरोजनी देवी को दोषी पाए जाने पर यह सजा सुनाई। सभी आरोपित मानपुर थाना क्षेत्र के मकदुआने गांव के निवासी हैं।

गवाही और मुआवजा अभियोजन की ओर से राणा रंजीत सिंह ने सभी सात लोगों की गवाह...